राज्यों में वैक्सीन की कमी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्र के बौद्धिक क्षमता पर उठाए सवाल, ये कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Health Minister TS Singhdeo) ने देश में वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार के बौद्धिक क्षमता पर सवाल उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा, केंद्र सरकार की अब तक कि सबसे बड़ी विफलता है कि वैक्सीन उपलब्ध नहीं करवा पा रही।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 2 जनवरी को जब केंद्र सरकार ने दो वैश्विक कंपनियों को मान्यता दी थी उस समय सरकार को यह मालूम था कि देश में कितने नागरिक हैं, कितने लोगों को वैक्सीन लगनी है और कितनी वैक्सीन देश में उत्पादित हो रही है।

उन्होंने कहा, 7 करोड़ वैक्सीन देश में बन रही है और 210 करोड़ को लगाने हैं तो कोई भी आठवीं दसवीं क्लास का बच्चा भी बता सकता है कि 30 महीने लगेंगे वैक्सीन पूरे देश को लगाने में।

केंद्र सरकार की बड़ी विफलता

सिंहदेव ने कहा, जो अब पहल हो रही है ये उसी समय हो जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा, ये नई परिस्थिति सामने नहीं आई है। उस समय भी मालूम था कि एक वैक्सीन बनाने में 90 से 120 दिन लग सकते हैं। हमें ये भी मालूम था कि देश में 7 करोड़ वैक्सीन बनाने की क्षमता है। जिस क्षमता को आज बढ़ाने की बात हो रही है या विदेश की दूसरी कंपनियों को अनुमति देने की बात हो रही है इसे सरकार को 6 महीने पहले कर लेना चाहिए था।

See also  CG News : चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर! कल 12 बजे होगी बैठक, आज शाम तक रायपुर आ सकते हैं पर्यवेक्षक

सिंहदेव ने कहा, ये केंद्र सरकार की बड़ी विफलता रही। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने टीकाकरण को लेकर नीति शायद इस भ्रम में बना दी कि देश से कोरोना चला गया। बल्कि केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने बयान भी दिए कि देश से कोरोना अब चला गया है। यही कारण है कि जब वैक्सीन चाहिए तो हमें मिल नहीं रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर