तरक्की का यह कैसा वार पेट्रोल हो गया 100 के पार, कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल
तरक्की का यह कैसा वार पेट्रोल हो गया 100 के पार, कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महंगाई के विरोध कोंग्रेसियों का प्रदर्शन जारी है। इसी के तहत राजधानी रायपुर में आज शनिवार को प्रदेश स्तरीय जुलूस मार्च राजीव भवन रायपुर से कलेक्ट्रेट तक पैदल रैली निकली गई है।

पैदल मार्च कर केंद्र सरकार के खिलाफ कोंग्रेसी हल्लाबोल रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के अगुवाई में राजीव भवन से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर महंगाई पर लगाम लगाने और पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा जायेगा।

प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव भी पैदल मार्च में शामिल है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है।

बता दें इससे पहले कांग्रेस ने साइकिल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं आज फिर पैदल मार्च कर महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी आवाज बुलंद कर रहे है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Horoscope Today 24 October : आज का दिन रहेगा शानदार, किस्मत से मिलेगी हर तरह की मदद