तिरुपति मंदिर में भक्त ने चढ़ाई 5 किलो की सोने की तलवार, कीमत 1 करोड़ रुपए

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में हर साल लाखों करोड़ों रुपए का दान आता है, लेकिन कभी-कभी कोई भक्त खुद ही इतना दान कर देता है कि सुर्खियों में आ जाता है। हाल ही में तिरुपति बालाजी मंदिर में हैदराबाद के मंदिर में पांच किलो से ज्यादा सोने की निर्मित तलवार मंदिर में दान की है। इस सोने की तलवार की अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए के लगभग बताई जा रही है।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि हैदराबाद के व्यवसायी MS प्रसाद ने वेंकटेश्वर स्वामी को एक सूर्य कटारी (तलवार) दान की है। प्रसाद ने यह तलवार रंगनायकुला मंडपम में मंदिर परिसर के अंदर एक अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी एवी धर्म रेड्डी को प्रसाद के रूप में सौंपा है।

टीटीडी के अधिकारियों ने बताया कि तलवार का वजन 5 किलो है जो 2 किलो सोने और 3 किलो चांदी से तैयार की गई है। बता दें कि तिरुपति बालाजी मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल है। यहां भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को करोडों रुपए का चढ़ावा हर वर्ष आता है।

See also  दिल्ली हिंसा पर संसद में हंगामा, लोस स्पीकर बिड़ला लोकसभा में नहीं आए, राज्यसभा में हंगामा से सभापति नायडू भी हुए नाराज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।