PM मोदी 9 अगस्त को देश के 9.75 करोड़ किसानों को देंगे सम्मान निधि की अगली किस्त, खाते में ट्रांसफर होंगे 19,500 करोड़

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि(पीएम-किसान) योजना के तहत नौ अगस्त को अगली किश्त जारी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों से बातचीत करने के साथ राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। इस अवसर पर, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि(पीएम-किसान) योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रूपए प्रति वर्ष की आर्थिक मदद दी जाती है। 2000 रुपए की 3 किस्तों में प्रत्येक 4 माह में प्रदान किया जाता है। धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है।

इस योजना के अंतर्गत, अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपए से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

See also  BIG BREAKING : पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनाई यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।