गुस्साए मजदूरों ने पुलिस के वाहन में लगा दी आग, SKS इस्पात कंपनी में हुई घटना

रायपुर। सिलतरा में SKS इस्पात कंपनी में चल रहे मजदूरों के आंदोलन को रोकने के लिए पहुँची पुलिस पर ही आक्रोशित मजदूरों ने हमला कर दिया, गुस्साए मजदूरों ने पुलिस के QRT वाहन को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस और मजदूरों के बीच हुई झड़प

यह घटना धरसीवा थाना अंतर्गत सिलतरा चौकी की है, जहां SKS इस्पात कंपनी के मजदूर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे। आज सुबह आंदोलन उग्र हुआ तब पुलिस के जवान QRT वाहन में सवार होकर प्लांट में पहुंचे। बताया जाता है कि तनाव को रोकने के दौरान मजदूरों और जवानों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद भड़के मजदूरों ने पुलिस के वाहन में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस के 03 जवान घायल हो गए, वहीं मौके पर पुलिस ने दर्जन भर मजदूरों को हिरासत में लिया है।

आश्वासन के बाद भी प्रबंधन ने पूरी नहीं की मांगें

मजदूरों का कहना है कि 14 जुलाई को हड़ताल करते हुए उन्होंने कुछ मांगें रखी थीं. इस दौरान तहसीलदार के समक्ष फैक्ट्री प्रबंधन ने मांगों को मानते हुए उसे पूरा करने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके मांगें पूरी नहीं होने पर मजदूर फिर से अपनी मांगों को लेकर गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। बहरहाल घटनास्थल से मजदूरों को खदेड़ दिया गया है और यहां व्याप्त तनाव को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  Junior World Championship : विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी रूपल
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर