रायपुर। चुनाव आयोग (Election commission) ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Assembly election) के साथ ही देश के 64 विधानसभा सीटों में उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव (Chitrakote Assembly By-election) की भी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चित्रकोट विधानसभा सीट के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

बता दें कि चित्रकोट विधानसभा चुनाव (Chitrakote Assembly election) में कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक बैज ने लच्छूराम कश्यप को पराजित किया था। लेकिन बस्तर लोकसभा सीट में चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दीपक बैज ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही चित्रकोट विधानसभा सीट खाली हो गयी थी। लेकिन अब चित्रकोट विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा के बाद एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है।

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चित्रकोट विधानसभा सीट के लिए घमासान तेज हो गया है। प्रत्याशी चयन को लेकर राजनीतिक पार्टियों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव (Chitrakote Assembly By-election) में जीत का ताज किसके सर सजता है।

See also  CG Politics: दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन, सीएम भूपेश बघेल दुर्ग से भरेंगे नामांकन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।