डॉ. मनोज लाहोटी से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, घटनाक्रम की ली विस्तृत जानकारी

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती डॉ. मनोज लाहोटी से मुलाकात की। बता दें कि मामले की पेशी के लिए 4 सितंबर को राज्य महिला आयोग गए डॉक्टर लाहोटी को आयोग अध्यक्ष के PA ने पीट दिया था। तब से वे अस्पताल में ही भर्ती हैं।

वहीं डॉक्टर के साथ हुई मारपीट से नाराज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की रायपुर शाखा ने कल शाम स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर शिकायत की थी। इससे पहले IMA ने राज्यपाल अनुसूईया उइके से मिलकर ज्ञापन सौंपा था। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अस्पताल में डॉ. लाहोटी से घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना की निंदा की है। बाद में उन्होंने डॉक्टरों से डॉ. लाहोटी के चोटों और इलाज की बाबत भी बातचीत की।

See also  सिंहदेव, तबादला और वित्तीय अनियमित्ताओं के सवाल से गर्माएगा सदन

IMA ने की दोषियों को दंड देने की मांग

इससे पहले IMA एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश सिन्हा और रायपुर अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल की अगुवाई में स्वास्थ्य मंत्री से मिला था। डॉक्टरों का कहना था, राज्य महिला आयोग में डॉ. मनोज लाहोटी को अध्यक्ष किरणमयी नायक के निजी सचिव अभिषेक सिंह ने बंद कमरे में बुरी तरह से पीटा।

एसोसिएशन का कहना था, महिला आयोग एक न्यायिक संस्था है। वहां इस तरह की मारपीट की घटना कैसे और किसकी शह पर की गई इसकी जांच कराई जानी चाहिए। डॉक्टरों ने इस घटना के दोषियों को दंड देने की मांग की है।

कल राज्यपाल ने भी की थी फोन पर चर्चा

सोमवार शाम IMA प्रतिनिधियों से घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्यपाल अनुसूईया उइके ने फोन से अस्पताल में भर्ती डॉ. मनोज लाहोटी से बात की थी। बाद में राज्यपाल ने घटना की जांच कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का भरोसा दिया है।

See also  Ram Mandir Trust News: राम मंदिर विवाद पर बोले टीएस बाबा- चंदे की चोरी पर जवाब देने के बजाय विपक्ष पर सवाल क्यों?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।