कांग्रेस छोड़ ममता के साथ गई सुष्मिता देव को TMC ने किया राज्यसभा के लिए नामिनेट, असम में पार्टी का होंगी चेहरा

कोलकाता। टीएमसी (TMC) ने राज्यसभा के लिए सुष्मिता देव (Sushmita Dev) को नामिनेट कर दिया है। सुष्मिता देव कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस को ज्वाइन किया था। वह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं।

बता दें कि कांग्रेस की महिला विंग की पूर्व अध्यक्ष सुष्मिता देव ने बीते 16 अगस्त को टीएमसी का दामन थामा था। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता डेरेक-ओ-ब्रायन की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वाइन किया।

कौन हैं सुष्मिता देव

सुष्मिता देव कांग्रेस की कद्दावर नेता रही हैं और लोकसभा सदस्य भी रह चुकी हैं। वह राजीव गांधी के कैबिनेट में मंत्री रहे संतोष मोहन देव की सुपुत्री हैं। संतोष मोहन देव कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार रहे हैं। उनकी असम में काफी पकड़ मानी जाती रही है।

सुष्मिता देव असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य रही हैं। बीते दिनों हुए असम-मिजोरम सीमा विवाद के दौरान भी उन्होंने केंद्र सरकार को खूब घेरा था। वह लगातार इस मामले को लेकर बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा करती रही हैं। इनके टीएमसी में आने से असम में पार्टी को एक नया आधार मिलने की उम्मीद है। दरअसल, टीएमसी का पश्चिम बंगाल के बाहर भी विस्तार हो रहा है।

See also  Chhattisgarh: हाईकोर्ट ने जारी की सांसद-विधायकों के मामलों की ताजा रिपोर्ट: भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, कवासी लखमा के केस में सुनवाई तय

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।