ब्रेकिंग: 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 अक्टूबर को होगा मतदान

नई दिल्ली। देश में खाली पड़ी लोकसभा की तीन सीटों और विधानसभा की 30 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर बताया है कि इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को चुनाव होंगे। लोकसभा की जिन 3 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें दादरा नगर हवेली, मध्य प्रदेश की खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट शामिल हैं।

किस राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव

इसके अलावा आंध्र प्रदेश की एक, असम की 5, बिहार की दो, हरियाणा की एक, हिमाचल प्रदेश की 3, कर्नाटक की दो, मध्य प्रदेश की 3, महाराष्ट्र की एक, मेघालय की 3, नगालैंड की एक, राजस्थान की दो, तेलंगाना की एक और पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं।

असामयिक निधन के बाद खाली हैं तीन लोकसभा सीटें

बता दें कि दादरा नगर हवेली से निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर का शव इसी साल फरवरी में होटल में फंदे से लटका मिला था। उनकी मौत के बाद से ही यह सीट खाली है।

See also  आ सकती है कोरोना की चौथी लहर, आईआईटी के वैज्ञानिक ने किया दावा

इसके अलावा मध्य प्रदेश के खंडवा से बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का भी इसी साल मार्च में निधन हो गया था। वह कोरोना से पीड़ित थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव भी उनके दिल्ली के फ्लैट में फंदे पर लटका मिला था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।