शेयर बाजार के दिग्गज राकेश झुनझुनवाला की Akasa एयरलाइंस को सरकार ने दी NOC

नई दिल्ली। इंडियन एविएशन इंडस्ट्री में एक नई एयरलाइन कंपनी की एंट्री हो गई है। शेयर बाजार दिग्गज राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयरलाइंस (Akasa Airlines)को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल गया है। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने राकेश झुनझुनवाला से मुलाकात भी की थी।

यह एयरलाइंस अब डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी डीजीसीए से 2022 से विमान के परिचालन के लिए लाइसेंस पाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। कंपीन के सीईओ के तौर पर विनय दुबे को चुना गया है जो जेट एयरवेज के साथ भी काम कर चुके हैं। IndiGo के पूर्व अध्यक्ष और अब अकासा एयरलाइंस के बोर्ड में शामिल आदित्य घोष ने विनय दुबे और टीम को एनओसी मिलने पर बधाई दी है।

बता दें कि अकासा एयरलाइन्स के संचालन के लिए यूरोपियन प्लेन कंपनी एयरबस के साथ बातचीत चल रही है। यह बातचीत एयरक्राफ्ट खरीदी के सिलसिले को लेकर हो रही है।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को बड़ा झटका, महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के स्टार प्रचारकों की सूची से नाम गायब, सरोज पांडे को मिली जगह

कंपनी की कोशिश है कि वह हवाई सेवाएं 2022 की गर्मियों तक शुरू कर दे। इससे पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं कि झुनझुनवाला चार साल में एक नए एयरलाइन वेंचर के लिए 70 विमान रखने की योजना बना रहे थे, जिसे उन्होंने वापस लेने का फैसला किया है।

नई एयरलाइन कंपनी में झुनझुनवाला करीब 3.5 करोड़ डॉलर के निवेश पर विचार कर रहे हैं। इसके जरिए झुनझुनवाला की अकासा में 40 फीसदी हिस्सेदारी लेने की योजना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।