शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक बार फिर पड़े मुसीबत में... एक और शिकायत हुई दर्ज, शर्लिन चोपड़ा ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड डेस्क। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के ऊपर एक बार फिर मुसीबत मंडरा रही है। दरअसल राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार उनके खिलाफ आरोपों पर आरोप रही अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के ऊपर शर्लिन चोपड़ा ने कथित रूप से मानसिक उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि, ‘मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने के लिए शिकायत की है।

उन्होंने अंडरवर्ल्ड की धमकी दी। आपको अच्छी तरह याद होना चाहिए, आपने मेरे साथ यौन शोषण किया। लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाई, आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना क्यों लगाते हैं? आर्टिस्ट के घर पे जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं।

बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने मुझे डराया और कई सारी धमकी दी। मैं एक सिंगल वूमन हूं। अकेली रहती हूं मैं डर गई थी। आज हिम्मत जुटाकर वापस आई हूं।’

See also  Actress Yami Gautam को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का समन, 7 जुलाई को पूछताछ के लिए पेशी

वहीँ शर्लिन के इस बयान पर शिल्पा और राज के वकील ने कहा कि ‘शर्लिन चोपड़ा जो भी बयान दे रही हैं। वह कानूनी दायरे में होना चाहिए। मेरे क्लाइंट के खिलाफ प्रेस वार्ता करना या उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है।

सार्वजनिक जीवन में शर्लिन चोपड़ा द्वारा कही गई बात का कोर्ट में उनके खिलाफ उपयोग किया जाएगा। उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल प्रोसिडिंग के अंतर्गत मामले दर्ज किए जाएंगे।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर