बड़ी खबर : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अनिल देशमुख, ED ने मांगी थी कस्टडी
बड़ी खबर : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अनिल देशमुख, ED ने मांगी थी कस्टडी

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। आज अनिल देशमुख को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें हिरासत में भेज दिया।

बता दें अनिल देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद 6 नवंबर तक देशमुख को ईडी की कस्टडी में भेज गया था। शनिवार को देशमुख को स्पेशल हॉलीडे कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान ईडी ने उनकी कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया और न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला दिया।

देशमुख को 12 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को 12 घंटे की पूछताछ के बाद अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में जांच एजेंसी ने पाया था कि अनिल देशमुख की तरफ से किसी भी सवाल पर संतोषजनक जवाब नहीं दिए गए। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

See also  West Bengal Municipality Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल नगर पालिका भर्ती घोटाला केस में टीएमसी के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, भर्ती के बदले फ्लैट लेने के आरोप

जानें पूरा मामला?

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर 25 फरवरी को विस्फोटक से लदी एक गाड़ी मिली थी। इस मामले में मुंबई पुलिस के अफसर सचिन वाजे का नाम सामने आया था। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उस समय के मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया और उन्हें होमगार्ड का डीजी बना दिया गया। इसके बाद परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में पूर्व कमिश्नर ने दावा किया था कि अनिल देशमुख ने गृह मंत्री रहते हर महीने सचिन वाझे से 100 करोड़ रुपये देने की मांग की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर