भाजपा का भव्य दीवाली मिलन समारोह, प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी भी हुईं शामिल
भाजपा का भव्य दीवाली मिलन समारोह, प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी भी हुईं शामिल

रायपुर। आरंग में भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के आतिथ्य में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं के अलावा हजारो की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित सभी प्रमुख नेता मंच पर नजर आये। नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए सभी को दीपावली की बधाई दी और पार्टी की एकजुटता पर बल दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  World Menstrual Hygiene Day: मासिक धर्म स्वच्छता पर बेहतर जागरुकता की ज़रूरत: वर्णिका शर्मा