CG-भूपेश कैबिनेट की बैठक 22 नवंबर को, स्कूल खोलने, धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। करीब ढाई महीने बाद 22 नवंबर को होने जा रही होने जा रही भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। बैठक के लिए विभागों के सचिवों से प्रस्ताव मंगाए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की बैठक में कोरोना काल में ढाई साल से बंद स्कूल खोलने पर भी चर्चा की जाएगी। बता दें कि पहले अफसरों ने संकेत दिए थे कि दिवाली के बाद स्कूल खोले जाएंगे, मगर कोरोना संक्रमण को देखते असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में, कैबिनेट में इस पर विचार किया जाएगा।

इसके अलावा एक दिसंबर से धान खरीदी पर भी चर्चा होगी। बैठक में विवेकानंद जयंती के मौके पर दो दिन का युवा महोत्सव मनाने पर भी मुहर लगेगी। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण मसलों पर भी चर्चा होगी।

See also   महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।