Breaking News: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सोनिया के गढ़ रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने थामा बीजेपी का दामन
Breaking News: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सोनिया के गढ़ रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने थामा बीजेपी का दामन

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ प्रियंका गांधी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के दावे कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं। अब रायबरेली सदर से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई। वहीं, आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह भी भाजपा में शामिल हो गईं।

सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी – अदिति सिंह

कांग्रेस विधायक पिछले कई महीनों से भाजपा की प्रशंसा और कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करती रही हैं। इसके लिए उन्हें कांग्रेस की तरफ से नोटिस भी दिया जा चुका है। बीते दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए उन्हें सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया था और उनकी टीम में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वह टीम योगी का हिस्सा बनकर अपने विधानसभा के लोगों के लिए और बेहतर कर सकती हैं।

See also  वोट नहीं दिया तो विकास का पैसा सुकमा ले जाऊंगा : मंत्री कवासी लखमा

महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले दर्ज

अदिति सिंह ने कांग्रेस द्वारा यूपी चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा करने पर कहा था कि वह स्टंट कर रही हैं। अगर प्रियंका वाकई महिलाओं के लिए काम करना चाहती हैं तो उन्हें अपने निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिन पर महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले दर्ज हैं।

अखिलेश यादव को देंगी टक्कर

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह कांग्रेस व प्रियंका गांधी वाड्रा को कड़ी टक्कर देंगी। वहीं  सगड़ी आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को टक्कर देंगी।

उन्होंने दावा किया कि 2022 में भी भाजपा 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस और सपा का हश्र पिछले चुनाव की तरह ही होगा। जनता को परिवारवाद नहीं विकास चाहिए और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है।

See also  सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल कर भाजपा का मजाक उड़ाया कांग्रेस ने, दीवार पर प्रचार भाजपा प्रत्याशी का और जिंदाबाद भूपेश बघेल का..!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर