ट्विटर पर अब बगैर सहमति के व्यक्तिगत तस्वीरें और वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर

टीआरपी डेस्क। ट्विटर की कमान संभालते ही पराग अग्रवाल एक्शन में दिख रहे हैं। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने मंगलवार से ट्विटर को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। इस नियम के अनुसार कोई भी यूजर्स किसी अन्य की फोटो या वीडियो उनकी सहमति के बिना साझा नहीं कर पाएंगे।

ट्विटर की मानें तो कंपनी ने यह कदम उत्पीड़न को देखते हुए बनाया है। ट्विटर का कहना है कि उत्पीड़न विरोधी नीतियों को और अधिक मजबूत बनाना है इस कारण ये कदम उठाया गया है।

ट्विटर के नए नियमों के तहत जो व्यक्ति पब्लिक फीगर नहीं हैं, वह अपनी तस्वीर या वीडियो को हटाने के लिए कह सकते हैं जिनको शेयर करने के लिए उनकी सहमति नहीं ली गई है। हालांकि ट्विटर ने यह साफ कहा है कि पब्लिक फिगर वाले लोगों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।

ट्विटर के अनुसार निजी फोटो और वीडियो साझा करने से किसी शख्स की गोपनीयता भंग हो सकती है। इस तरह के कार्यों से (जिसका फोटो शेयर किया गया है) उसे मानसिक या शारीरिक नुकसान भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में कंपनी ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति या उसके प्रतिनिधि की ओर से इस तरह की सूचना दी जाती है तो ट्विटर ऐसे निजी फोटो या वीडियो को हटा लेगी।

See also  Supreme Court Judges Bill 2026: लोकसभा से पास हुआ विधेयक, अब सुप्रीम कोर्ट में होंगे कुल 38 जज

बता दें कि ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने सीईओ पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को नया सीईओ बनाया गया है। पराग आईआईटी-बंबई और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके हैं। पराग अग्रवाल 2011 से ट्विटर में काम कर रहे हैं और 2017 से कंपनी के सीटीओ के पद पर थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।