Weather News : छत्तीसगढ़ में 3 से 6 दिसंबर के बीच बन रहे हैं तेज हवाओं और बारिश के आसार

रायपुर। Weather News : छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से जारी धान खरीदी पर मौसम की मार पड़ सकती है। दरअसल छत्तीसगढ़ में इन दिनों ‘जवाद’ नाम के चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। जो बंगाल की खाड़ी में उठा है।

मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान 4 दिसंबर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी 3 से 6 दिसंबर के बीच तेज हवाओं और बारिश के आसार बन रहे हैं।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, प्रारंभिक सूचना के अनुसार मध्य अंडमान सागर और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उसके साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा भी 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बन रहा है।

गुरुवार को प्रबल होकर यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अवदाब में बदल जाएगा। इसके पुनः प्रबल होकर एक चक्रवात के रूप में मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 24 घंटे में पहुंचने की संभावना बन रही है।

See also  Weather Update: आखिर कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

4 दिसंबर की सुबह उत्तर आंध्र प्रदेश और उड़ीसा तट से टकराने की संभावना बन रही है। इसकी वजह से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होगी। अनुमान है कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश से लगे छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में इसके प्रभाव से तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।