CG BIG BREAKING : मोहला जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाई गई 8 नग मोर्टार बरामद, जवानों को मिली बड़ी सफलता
CG BIG BREAKING : मोहला जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाई गई 8 नग मोर्टार बरामद, जवानों को मिली बड़ी सफलता

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के मोहला के जंगल में जवानों को नक्सलियों का जखीरा हाथ लगा है। नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए सामानों में 8 नग मोर्टार भी बरामद हुआ है। साथ ही भारी मात्रा में दैनिक उपयोग के सामान और नक्सली साहित्य भी बरामद हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस बल, डीआरजी और आईटीबीपी संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकले हुए थे। सर्चिंग के दौरान मोहला थाना के परेवा व परेवीडीह के जंगल में जवानों को नुकसान पहुँचाने के मंसूबे से नक्सलियों द्वारा छुपाए हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  बस्तर IG पी सुंदरराज NIA में IG नियुक्त, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से तत्काल रिलीव करने को कहा