चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में परचम लहराने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी चुनाव जीतने AAP ने बनाई नए सदस्यों की कमेटी, जाने किन्हें मिली क्या जिम्मेदारी
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में परचम लहराने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी चुनाव जीतने AAP ने बनाई नए सदस्यों की कमेटी, जाने किन्हें मिली क्या जिम्मेदारी

रायपुर। आम आदमी पार्टी ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर के अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसको लेकर के आम आदमी पार्टी ने आज प्रदेश स्तर पर संगठन का विस्तार किया है जिसमें प्रदेश स्तर पर अनेक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री व प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने पदाधिकारियों की सूची जारी की है।

जिनमें प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है साथ ही कुछ पदाधिकारियों की पदोन्नति भी की गई है। संगठन विस्तार का मुख्य एजेंडा 2 से 31 जनवरी तक होने वाले ब्लॉक स्तर सम्मेलन पर फोकस रहेगा। विदित हो की एक विधानसभा को पांच ब्लॉक में बांटा गया है, इस तरह से आम आदमी पार्टी आने वाले साल के पहले महीने में सभी 450 ब्लॉकों में सम्मेलन करेगी जिसमे प्रदेश पदाधिकारी अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे।

प्रदेश कमेटी में नए सदस्यों की जिम्मेदारी

  • भानुप्रकाश चंद्रा,प्रदेश संगठन मंत्री
  • सरदार जसबीर सिंग चावला-कोषाध्यक्ष
  • हरेश चक्रधारी- सह कोषाध्यक्ष
  • दुर्गा झा, प्रदेश उपाध्यक्ष
  • वदूद आलम- प्रदेश उपाध्यक्ष
  • घनश्याम चंद्राकर- प्रदेश उपाध्यक्ष
  • मनोज दुबे- प्रदेश उपाध्यक्ष
  • संतोष चन्द्राकर-प्रदेश उपाध्यक्ष
  • देवलाल नरेटी-प्रदेश उपाध्यक्ष
  • कुशल सिंह राजपूत,प्रदेश उपाध्यक्ष
  • शिवनाथ केशरवानी- प्रदेश सह संगठन मंत्री
  • सुनील सिंह- प्रदेश सह संगठन मंत्री
  • मेहर सिंह वट्टी- प्रदेश सह संगठन मंत्री
  • वृन्देश राठौर- प्रदेश सह संगठन मंत्री
  • डी पी यादव- प्रदेश सह संगठन मंत्री
  • शीत चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष(ओ.बी.सी.विंग)
See also  Mission 2023: बंद कमरों में बदलाव की बात, बदले जाएंगे बीजेपी के जिला अध्‍यक्ष, रायपुर में ओबीसी चेहरे पर पार्टी खेलेगी दांव

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी पिछले 6 माह से संगठन का विस्तार कर रही है। जिसको चार चरणों में किया गया था पहले तीन चरण में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन किये गए जिसमे विधानसभा की कमिटी का गठन किया गया। उसके बाद 28 नवम्बर को प्रदेश सम्मेलन किया गया ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर