उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन से गुब्बारों में गैस भरने के दौरान गैस से भरे सिलेंडर के फटने की खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नए साल के मेले में गुब्बारा विक्रेता के द्वारा गुब्बारे में हवा भरे जाने के दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि कई बच्चे गुब्बारे खरीदने के लिए उसके आस पास ही खड़े थे जिसके कारण जब यह धमाका हुआ तो बच्चों को काफी चोटें आईं। घायल बच्चों में से आठ साल के एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर रुप से घायल बच्चे को इलाज के लिए इंदौर के एक अस्पताल में ले जाया गया। बाकी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल के पास की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सिलेंडर में हाइड्रोजन गैस के गलत मिश्रण के कारण हुई। क्षतिग्रस्त सिलेंडर के हिस्सों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

See also  'एक आर्थिक तूफान आ रहा है…': राहुल गांधी ने रायबरेली में क्यों कहा- तेल-गैस के बाद दाल-चावल भी होगा महंगा?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।