बेल्लारी। अगर आप भी जंगल सफारी या किसी जूलॉजिकल पार्क में घूमने के शौकिन हैं तो ये खौफनाक वीडियो आपके लिए ही है। ये सबक भी और वन्य प्राणियों के बर्ताव समझने के लिए जरूरी भी।
आपकी जान पर कोई जोखिम न आए इस जरूरी है कि अगर आप आप वहां घूमने के लिए गए हैं तो जंगली जानवरों के बहुत पास न जाएं ना ही गाइड या गाड़ी चलाने वाले से जानवर के पास जाने के लिए किसी तरह का दबाव बनाए। ना ही उसके पास पहुंचकर रुकें और उसकी फोटो आदि लें, ये सारे काम कई बार आपके जीवन के लिए खतरा बन सकते हैं।

 

इस वीडियो में सामने आया खौफनाक मंजर

 

दरअसल आज ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें में एक सफारी जीप पर पर्यटकों की टीम घूमने के लिए गई थी। ये टीम वहां एक 6 साल के शेर के बच्चे के पास जाकर कुछ देर के लिए रुक गई और उसको देखने लगी। इसी दौरान इस 6 साल के केशरी नाम के शेर के बच्चे को गुस्सा आ गया, उसके बाद वो उस जीप के पीछे लगभग दो किलोमीटर पर दौड़ता रहा।

See also  CG News: वित्त मंत्री चौधरी सप्ताह भर के अमेरिका यात्रा पर, आज होगी रवानगी, एनआरआई शिखर सम्मेलन के लिए युवाओं को करेंगे आमंत्रित

 

तेज जीप भगाने के बाद जीप चालक करता रहा इंतजार

 

सफारी जीप चालक पहले अपनी जीप को खूब तेज भगाकर वहां से दूर चला आता है, उसके बाद वो फिर रुक जाता है। उसको लगता है कि अब शेर उनके पीछे नहीं आ रहा होगा मगर जब रूकने के बाद वो फिर से पीछे देखते हैं तो शेर उनको उसी रफ्तार से आता हुआ दिखाई देता है।

वन अधिकारियों की राय माने तो जब जीप चालक जीप को शेर के पास लेकर गया तब उसे गुस्सा आया, उसके बाद वो उठा और जीप का पीछा करना शुरु किया। शेर के पीछा करने से घबराए जीप चालक ने जीप को तेजी से दौड़ा दिया। इसके बावजूद केशरी दो किमी तक उनका पीछा छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ। आखिरकार थकहार कर वो वापस लौटा तब सैलानियों की जान में जान आई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  CG NEWS : PCC चीफ मोहन मरकाम ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कुलपति के चयन की मांग..

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।