TRP डेस्क : आने वाले विधानसभा चुनीवों को लेकर उतेतराखंड में आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेस कोर कमेटी की बैठक हूई। इस बैठक में प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। बैठक के बाद सीएम ने इस बात की घोषणा कर दी कि वे कौन सी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि मैं खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा। आगे उन्होंने कहा कि “प्रदेश की चुनाव समिति की बैठक ख़त्म हो गई है। हम अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। अबकी बार हमारा नारा है ‘अबकी बार 60 पार’। हमारे सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं में बड़ा उत्साह है।”

वहीं BJP के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि “हमने नामों पर चर्चा की। हम दिल्ली जा रहे हैं। वहां उम्मीदवारों के नामों को लेकर दिल्ली में पार्लियामेंट्री बोर्ड के पास जाएंगे। 19-20 तारीख तक उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय हो जाएगा।”

See also  VIDEO: चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सादगी भरा अंदाज, प्रत्याशी के दुकान में बनाई चाय, खुद पी और सबको पिलाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।