मोनिका! ओ माई डार्लिंग... गाने की धुन पर गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल के दौरान नेवी जवानों ने किया वॉर्म अप

टीआरपी डेस्क। गणतंत्र दिवस की परेड के लिए फुल रिहर्सल आज यानी रविवार को हुआ। इसका वीडियो सरकार ने जारी किया है। इसमें भारतीय नौसेना के जवानों को नई दिल्ली के विजय चौक पर रिहर्सल के दौरान एक बॉलीवुड गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में नौसेना की वर्दी पहने और राइफलें पकड़े हुए जवान फिल्म ‘अपना देश’ के गीत ‘दुनिया में लोगों को’ की धुन पर थिरक रहे हैं।

बता दें कि यह वीडियो MyGovIndia के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। इस वीडियो में भारतीय नौसेना के जवानों को नई दिल्ली के विजय चौक पर रिहर्सल के दौरान एक बॉलीवुड गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। 2.25 मिनट लंबे इस वीडियो को दोपहर 3 बजे तक करीब 3.74 लाख बार देखा जा चुका था। कारोबारी आनंद्र महिंद्रा ने भी इस वीडियो को ट्विटर पर रिट्वीट किया है।

अभ्यास में बजा गीत समारोह का नहीं है हिस्सा

इसके कैप्शन में लिखा है- क्या नजारा है! यह वीडियो निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देगा! क्या आप हमारे साथ भव्य 73वें गणतंत्र दिवस समारोह को देखने के लिए तैयार हैं? अभी पंजीकरण करें और आज ही ई-सीट बुक करें! वीडियो में नौसेना की वर्दी पहने और राइफलें पकड़े हुए जवान फिल्म ‘अपना देश’ के गीत ‘दुनिया में लोगों को’ की धुन पर थिरक रहे हैं।

See also  NEET EXAM SCAM : गुजरात के गोधरा में पकड़ा गया गोरखधंधा, NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों से 10 लाख में थी डील
https://twitter.com/mygovindia/status/1484872308108201996?s=20

सरकार की तरफ से किए गए ट्वीट में जो गीत बज रहा है, दरअसल, वह अभ्यास का हिस्सा है। सूत्रों का कहना है कि यह गीत गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा नहीं है। आम तौर पर दिन की शुरुआत में वॉर्म अप करने के लिए यह गीत बजाया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर