कोरोना पॉजिटिविटी रेट

टीआरपी डेस्क। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.27 लाख नए मामले सामने आए हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी के नीचे आ गया है। अभी पॉजिटिविटी रेट 7.98 है। भारत में वर्तमान में कोरोना के 13,31,648 मरीजों का उपचार जारी है।

वहीं रिकवरी रेट 95.64 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 2,30,814 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही अब ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,02,47,902 हो गई है। देश में अब तक 73.79 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है। पिछले 24 घंटे में 16,03,856 परीक्षण किए गए हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) के दो हजार से ज्यादा मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए। दिल्ली सरकार के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 2272 नए कोविड-19 मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल तादाद 18,40,919 हो गई। वहीं, एक दिन यानी 24 घंटे में 20 मरीजों की मौत हुई है।

See also  ईवीएम से छेड़छाड़ करना संभव नहीं, हो सकती है तो कोई करके दिखा देः सीईओ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।