'मैं सदन के जरिए उन से विनती करता हूं कि ओवैसी सुरक्षा जरूर लें- अमित शाह

टीआरपी डेस्क। गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग के मामले में राज्यसभा में बयान जारी किया।

उन्होंने सदन को बताया कि ओवैसी की सुरक्षा को खतरे का मूल्यांकन किया गया है और उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा बुलेट प्रूफ कार के साथ देने का फैसला हुआ है। हालांकि, ओवैसी ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया है। शाह ने कहा कि ‘मैं सदन के जरिए उन से विनती करता हूं कि वह सुरक्षा जरूर लें। सदन के ज़रिये विनती करता हूं, असदुद्दीन ओवैसी सुरक्षा ज़रूर लें।

गृहमंत्री ने सदन में बयान जारी करते हुए बताया कि ‘3 फरवरी को ओवैसी जब दिल्ली वापस लौट रहे थे एक टोल प्लाजा के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली चलाई गई। उनकी गाड़ी में तीन गोलियों के निशान मिले हैं। इस मामले में तीन गवाह हैं। थाना पिलखुवा में विवेचना की जा रही है। अब तक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो पिस्टल और एक अल्टो कार बरामद हुई है। साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।’

See also  Jammu Kashmir: कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम, तीन किलोग्राम IED बरामद

उन्होंने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। घटनास्थल का पुलिस ने निरीक्षण किया है। जिला नियंत्रण कक्ष को ओवैसी के मूवमेंट की जानकारी नहीं दी गई थी।’

बता दें कि पिछले हफ्ते गुरुवार को ओवैसी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके जब ओवैसी जब दिल्‍ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।