टीआरपी डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव (Uttar pradesh assembly election 2022) से पहले कांग्रेस पार्टी (Congress) को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने इस्तीफा दे दिया है। “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” अभियान की एक और पोस्टर गर्ल वंदना सिंह (Vandana Singh) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वंदना सिंह यूपी महिला कांग्रेस के मध्य ज़ोन की उपाध्यक्ष थीं।

एक मीडिया से चर्चा के दौरान वंदना सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। वंदना सिंह ने कहा कि, “ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। टिकट में दलाली की जा रही है। कांग्रेस की पदाधिकारी हूं फिर भी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) से मिलने का मौका नहीं मिलता।

वंदना सिंह से पहले प्रियंका मौर्य ने पार्टी को कहा था अलविदा

इससे पहले ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हैं’ का चेहरा रही प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा था। दरअसल प्रिंयका मौर्य पिछले दिनों ही चर्चा में आयी थी और उन्होंने प्रिंयका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया था।

See also  किसानों को दाम, बेरोज़गारों को काम, महिलाओं को सम्मान है कांग्रेस का मुख्य मुद्दा : कानपुर में सीएम भूपेश बघेल

प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर लगे थे आरोप

कांग्रेस छोड़ चुकी प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया था। प्रियंका ने तब कहा था कि पार्टी में 24 नाम भेजे गए थे। लेकिन जिस व्यक्ति को टिकट दिया गया, उसे क्षेत्र में कोई नहीं जानता है। क्योंकि प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने पैसे लेकर टिकट बांटे हैं और उन्हें टिकट नहीं दिया।

10 मार्च को आना है यूपी विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

यूपी में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए सभी दलों ने पूरा दमखम लगा दिया है। वहीं पार्टी लगातार उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। इस दौरान यूपी में में मतदान 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को सात चरणों में होंगे। वहीं, मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

See also  CG Politics: दिल्ली से लौट सीएम साय, कहा.मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरे होंगे, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।