नन्ही गंगूबाई के एक्टिंग के दिवाने हुए लोग
नन्ही गंगूबाई के एक्टिंग के दिवाने हुए लोग

नेशनल डेस्क। संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज़ होने से पहले काफी सुर्खियां बटोर चूका है। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म मे आलिया भट्ट के किरदार और उनके गेटअप की भी बहुत तारीफें की जा रही है। आलिया के इस गेटअप में कई रील्स और मीम्स बनाये जा रहे है। जो की इन दिनों सोशल मीडिया पर बवाल मचाये हुए है।

ऐसा ही एक वीडियो एक बच्ची का इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल आलिया की एक्टिंग की कॉपी करते एक छोटी सी बच्ची का वीडियो इन दिनों चर्चा बटोर रहा है। बच्ची की एक्टिंग और उसका लुक देखकर हर कोई चौंक गया। इस वायरल वीडियो में देख सकते है की किस तरह बच्ची एक्टिंग के मामले में आलिया को टक्कर दे रही है। इस वीडियो लो लोगों ने बेहद पसंद किया और लोग उसे असली ‘गंगूबाई’ कह रहे हैं।

See also  CG NEWS : छात्राओं के साथ डांस करने वाले प्राचार्य पर हुई कार्यवाही, निलंबन में लग गए 7 महीने

बच्ची की एक्टिंग देखकर हर कोई हैरान

वीडियो में एक बच्ची गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के डायलॉग्स की लिप्सिंग करते हुए नजर आ रही है। उसका मेकअप भी आलिया (गंगूबाई) के जैसा ही है। बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। इस वीडियो में एक-से-एक कमेंट किया जा रहा है। कोई इसे क्यूट तो कोई इसे छोटी गंगूबाई कहकर बुला रहा है। इस वीडियो को अब तक 18,000 से ज्यादा लाइक किया जा चुका है। वहीं, वीडियो को अभी तक तीन लाख से अधिक लोगों ने देखा है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1960 के दशक की एक क्राइम स्टोरी पर आधारित है। बता दें कि पहले यह फिल्म 18 फरवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा, अजय देवगन, शांतनु महेश्वरी, विजय राज, हुमा कुरैशी और सीमा पाहवा भी नजर आएंगे।

See also  Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani : करण जौहर ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर