रायपुर : राजधानी के निगम कर्मचारियों के वेतन की पूर्ति की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और इस दौरान महापौर एजाज ढेबर और सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ता हाथ में एक बक्सा रखकर निगम कर्मचारियों के लिए वेतन हेतु चन्दा मांगते भी नज़र आये।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने बताया कि “नगर निगम कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारी काम न करके अपना गुस्सा निकलते हैं। और खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। निगम प्रशासन का ये रवैया शहर के विकास में बाधक है।”

जमकर हुई नारेबाजी

नगर निगम के घेराव के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता काफी गुस्से में नजर आए। विरोध दर्ज कराते हुए उन्होंने महापौर एजाज ढेबर और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

निगम आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन

निगम कार्यालय का घेराव के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कर्मचारियों के वेतन भुगतान की मांग को लेकर निगम कार्यालय में निगम कमिश्नर के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

See also  State Logistics Policy Implemented For Sick & Closed Industries -बीमार एवं बंद उद्योगों के लिए राज्य लॉजिस्टिक्स नीति लागू

आयुक्त ने दिया आश्वासन

भाजयुमो की मांग पर नगर निगम के अपर आयुक्त ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द निगम कर्मचारियों की वेतन वाली समस्या का निराकरण किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर