यहां के किसानों ने सीएम की अपील पर 31.35 करोड़ रुपए का 15.67 लाख क्विंटल से अधिक पैरा कर दिया दान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों ने अब तक 15 लाख 67 हजार 507 क्विंटल पैरा दान गौठनों में किया है। जिसका मूल्य 200 रूपए प्रति क्विंटल की दर से लगभग 31 करोड़ 35 लाख रुपए है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठान में पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए पैरा दान करने की अपील किसानों से की थी।

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की स्थिति में अब तक सर्वाधिक पैरा दान बिलासपुर संभाग के किसानों द्वारा किया गया। बिलासपुर संभाग में किसानों ने 6 लाख 10 हजार 765 क्विंटल, दुर्ग संभाग में 3 लाख 80 हजार 361 क्विंटल, रायपुर संभाग में 3 लाख 69 हजार 600 क्विंटल, बस्तर संभाग में 1 लाख 31 हजार 994 क्विंटल और सरगुजा संभाग में किसानों ने 74 हजार 787 क्विंटल पैरा दान किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर भी कोरोना संक्रमित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।