'भारतीय सेना को भेजिए... हम यहां सुरक्षित नहीं हैं', छात्रा ने लगाई मदद की गुहार: Video

टीआरपी डेस्क। यूक्रेन में बमबारी और हमलों के बीच हजारों भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं और वापसी की गुहार लगा रहे हैं। इस बीच एक छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मदद की गुहार लगा रही है।

इस वीडियो को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शेयर किया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली गरिमा मिश्रा का दावा है कि कोई मदद के लिए उनकी गुहार का जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम चारों तरफ से घिरे हुए हैं…कोई मदद नहीं कर रहा और मुझे नहीं पता कि मदद मिल पाएगी या नहीं।’

उन्होंने कहा, “जहां हम रह रहे हैं, लोग आते हैं वे गड़बड़ी करते हैं और अंदर आने की कोशिश करते हैं। हमें समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है।”

गरिमा ने कहा, ‘हमें बताया गया कि बस के जरिए बॉर्डर तक गए हमारे कुछ दोस्तों को रूस के सैनिकों ने रोक लिया है। उन्होंने छात्रों पर गोलीबारी की और लड़कियों को उठा लिया। हमें नहीं पता कि लड़कों के साथ क्या हुआ।’

See also  Attack on minister: मंत्री पर जानलेवा हमला, कई किलोमीटर तक ग्रामीणों ने खदेड़ा, बॉडीगार्ड जख्मी

आंखों में आंसू और हाथ जोड़कर गरिमा ने कहा, ‘ये हम फिल्मों में देखा करते थे। हमें लगा कि हमें बचा लिया जाएगा…लेकिन अब ऐसा नहीं लगता…किसी को हवा के रास्ते हमारी मदद के लिए भेजिए। भारतीय सेना को भेजिए…वरना मुझे नहीं लगता कि हमें यहां से जा पाएंगे। हम इस जगह पर सुरक्षित नहीं हैं।’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस वीडियो को बेहद दर्दनाक बताया। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग कर ट्वीट किया, “भगवान के लिए इन बच्चों को भारत लाने के लिए जो हो सकता है, वो करें। पूरा देश अपने छात्रों और उनके परिवारों के साथ है। मैं आपसे अपील करती हूं कि सरकार को इन्हें वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।’ ऐसे ही कई वीडियोज को कांग्रेस नेताओं ने भी शेयर किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।