भोपाल : भोपाल में CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी ने आयुष डॉक्टर सहित 7 हेल्थवर्कर्स को लपरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें पल्स पोलियो अभियान में स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना के कार्यस्थल से नदारद थे। लापरवाही बरतने और संतोष जनक उत्तर नहीं मिलने पर उनकी सेवा समाप्त भी हो सकती है।

दरअसल मामला 27 फरवरी को भोपाल में हो रहे पल्स पोलियो अभियान से जुड़ा है। इस दिन आयुष डॉक्टर सहित 7 हेल्थवर्कर्स बिना बताए डूय्टी में उपस्थित नही थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भोपाल सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर तिवारी ने सभी हेल्थवर्कर्स नोटिस जारी किया। सीएमएचओ का कहना है कि अगर उपयुक्त जवाब नहीं मिली तो महीने भर बाद उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

तीन दिन का ये अभियान 27 फरवरी से शुरू हुआ था। इस अभियान में कुल एक करोड़ 11 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया था।

See also  कोेरोना लॉकडाउन में भूपेश सरकार की Cghaat.in वेबसाइट बनी गेम्स चेंजर, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों के घरों तक पहुंच रही ताजी सब्जी, फल और दूध जैसे जरुरी सामान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर