AMBIKAPUR BREAKING-: बेटा बेटी को जहर देकर सीमेंट व्यवसायी खुद फांसी पर लटका, बेटे की मौत, बेटी गंभीर

अंबिकापुर। गोधनपुर ईलाके में सीमेंट व्यवसायी ने अज्ञात कारणों से चार वर्षीया बच्ची और ढाई साल के बेटे को ज़हर खिला दिया और खुद फाँसी पर झूल गया। कल देर शाम हुई घटना की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुँच जाँच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार वसुंधरा विहार निवासी व्यवसायी सुदीप मिश्रा रात क़रीब नौ दस के बीच घर पहुँचने के बाद साले और पत्नी को बाज़ार भेज दिया। घर पर चार साल की बेटी और ढाई बरस के बेटे को कुरकुरे खिलाया और घर के उपरी तल पर फाँसी लगाकर ख़ुदकुशी कर लिया।

व्यवसायी और बच्ची की मौत हो चुकी है,जबकि बच्चे की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

See also  CG BREAKING-हसदेव अरण्य को बचाने 13 को अंबिकापुर में AAP का प्रदर्शन