नेशनल डेस्क। एनसीपी नेता नवाब मलिक के खिलाफ मोर्चा निकाल रहे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत बीजेपी के कुछ अन्य नेताओं को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा के कुछ नेता NCP नेता नवाब मलिक के खिलाफ मोर्चा निकाल रहे थे। इस दरान वहाँ मौजूद पुलिस ने मेट्रो जंक्शन से आगे जाने से बीजेपी नेताओं को रोक दिया। लेकिन बीजेपी नेताओं के बात न मान कर आगे बढ़ने के दौरान पुलिस ने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित बीजेपी के कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया।

बता दें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था। मुंबई अंडरवर्ल्ड, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके साथी की गतिविधियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूछताछ के बाद नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था।

मिली सूचना के मुताबिक, दाऊद के साथियों के साथ कथित लेन-देन और उनके साथ जमीन के सौदे को लेकर नवाब मलिक से पूछताछ की गई थी। इस मामले में ईडी ने कहा पूछताछ के दौरान नवाब मलिक टाल-मटोल कर रहे थे और उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई जगहों पर छापेमारी की थी और इस मामले में दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को भी कस्टडी में लिया था।

See also  बैंक ला रहा Credit Card पर New Rules…इस दिन से होंगे लागू, जानिए क्या हैं नए प्रावधान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।