अखिलेश यादव और आजम खान

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिले बहुमत के बाद एक बड़ी खबर आ रही है। जानकारी मिली है कि अखिलेश यादव और पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान लोकसभा सदस्य बने रहेंगे। अगर ऐसा होता है तो उन्हें विधायकी से इस्तीफा देना पड़ेगा।

मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा में समाजवादी पार्टी के केवल 5 सदस्य हैं। ऐसे में पार्टी लोकसभा में कमजोर नहीं होना चाहती। यही कारण है कि अखिलेश यादव और आजम खान विधानसभा सदस्य से इस्तीफा दे सकते हैं।

बता दें कि बीजेपी ने यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 255 सीटों पर अपना डंका बजाया है। समाजवादी पार्टी के खाते में 111 सीटें आई हैं। अपना दल (सोनेलाल) ने 12 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने 2 और बसपा के खाते में सिर्फ 1 सीट ही आई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के खाते में 6-6 सीटें आई हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोक दल के खाते में 8 और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 2 सीटों पर विजयी हुई है।

See also  New Aadhar App : UIDAI ला रहा नया Aadhar App ! QR कोड से पकड़ में आएंगे फेक आधार, मोबाइल नंबर अपडेट्स ?

चुनाव नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश की जनता को भी हमारी सीटें ढाई गुनी और मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए भी धन्यवाद। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जो भ्रम और छलावा फैलाया है वह आधे से ज्यादा दूर हो गया है, बाकी कुछ दिनों में दूर हो जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।