RRR Review : कहीं फिल्म देखकर नाचने लगे फैंस, तो कहीं मचाई तोड़फोड़, देखिये VIDEO

मनोरंजन डेस्क। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर (RRR) सिनेमाघरों लग गई है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में जूनियर एनटीआर (Jr NTR), राम चरण (Ram Charan) की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। RRR जिसका पूरा नाम “रौद्रम रणम रुधिरम” है आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है।

एक तरफ जहां इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग यह फिल्म देखने के बाद से आक्रोशित हो उठे। दरअसल, एक सिनेमाघर में कुछ टेक्नीकल दिक्कतों के कारण फिल्म आधी ही देखने को मिली। जिससे वहां फिल्म देखने आए फैंस आक्रोशित हो कर तोड़फोड़ करने लगे। बता दें सोशल मीडिया पर फैंस लगातार आरआरआर का रिव्यु लिख रहे है। RRR की कई क्लिप सामने आई हैं जिसमें फैंस धूमधाम से फिल्म देख रहे हैं और थिएटर्स में नाच उठे हैं।

इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण के आलावा आलिया भट् और अजय देवगन की एक्टिंग की लोगों को बेहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर ‘आरआरआर’ (RRR) हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। आरआरआर हैशटैग पर फिल्म को लेकर ढेरों फैंस ने ट्वीट्स किए हैं। एक यूजर ने आरआरआर की थिएटर से क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में दर्शक फिल्म का खूब लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं तो कुछ थिएटर में फिल्म देखकर नाचने लगते हैं।

See also  ट्विटर ने शुरू की इस फीचर की टेस्टिंग, जानें किन यूजर्स को मिलेगा फायदा
https://twitter.com/MANI88357802/status/1507220556822638593?s=20&t=AuWq6SsIC0sneIa0TFWXuw

इसी तरह ट्विटर पर एक थिएटर का वीडियो सामने आया है जिसमें दर्शकों ने सिनेमाघरों में तोड़ फोड़ मचा दी। दरअसल कुछ टेक्निकल कारणों की वजह से फिल्म आरआरआर को रोक दिया गया। फिल्म न देख पाने के चलते फैंस झल्ला पड़े और तोड़फोड़ मचा दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर