रायपुर। वरिष्ठ आईएएस अफसर आरपी मंडल (IAS RP Mandal) राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। वे सुनील कुजूर

(IAS Sunil Kujur) का स्थान लेंगे, जिन्हें केंद्र  सरकार (Central Government) ने एक्सटेंशन देने से इनकार कर

दिया है।  कुछ दिनों से मुख्य सचिव की दौड़ में ACS सीके खेतान और आरपी मण्डल के नामों की चर्चा जोरों से थी।

अन्ततः ये तय हो गया है कि अब आर पी मण्डल ही, सुनील कुजूर की जगह, होंगे प्रदेश के मुख्य सचिव।

 

टीआरपी ने पहले ही किया था खुलासा

सीके खेतान, आरपी मंडल और एन बैजेंन्द्र कुमार के बीच मुकाबला कांटे की है। मगर टीआरपी की एनालिसिस

रिपोर्ट के मुताबिक 1987 बैच के आरपी मंडल (R.P. Mandal) का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रही है। दरअसल

वर्तमान में आरपी मंडल सीएम भूपेश बघेल की महत्तवकांक्षी नरवा गरवा घुरवा व बारी योजना संभाल रहे हैं। ऐसे

में उन्हें सीएस का पदभार भी संभालने को दिया जा सकता है।

See also  बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा ने दिया धरना, नेता अपने घरों के बाहर बैठे धरने पर

 

जरूर पढ़ें

1987 बैच के आईएएस हैं मंडल

1987 बैच के आईएएस मंडल का कार्यकाल 11 महीने का होगा। भूपेश सरकार इस कोशिश में थी कि वर्तमान

सीएस सुनील कुजूर (CS Sunil Kujur) को किसी भी हालत में एक्सटेंशन मिल जाए। मगर अब इसके आसार

नजर नहीं आ रहे हैं। सीके खेतान और मंडल के बीच सरकार मंडल को ही मुख्य सचिव बना सकती है। वर्तमान

में वे नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विश्वासपात्र

अफसरों में माने जाते हैं।

साफ छवि के अधिकारी माने जाते हैं मंडल

आरपी मंडल (IAS RP Mandal) की छवि ईमानदार अधिकारियों की मानी जाती है। इसके अलावा उन्हें परफारमेंस

देने वाले अधिकारियों की श्रेणी में भी शामिल किया जाता है। आरपी मंडल स्थानीय अधिकारी होने के कारण मुख्य

सचिव की रेस में सबसे आगे हैं।

See also  Bastar Dussehra Started : 75 दिवसीय दशहरा महोत्सव, कांटों के झूले पर चौथी बार विराजी पीहू दास ! देखें तस्वीरें…

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।