अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच फिर पड़ी दरार

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है। अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को बैठक में नहीं बुलाकर चाचा शिवपाल यादव को बड़ा झटका देते हुए उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

दो दिन से उम्मीद लगाकर लखनऊ में डेरा डाले शिवपाल यादव को विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाया गया । इससे शिवपाल यादव ने नाराजगी जाहिर की है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव को सपा के चुनाव चिह्न पर ही जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ाया गया था।

ऐसे में शिवपाल यादव को पूरी उम्मीद थी कि विधायक दल की बैठक में उन्हें बुलाया जाएगा। शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें जानकारी मिली की विधायक दल की बैठक होनी है तो वह लखनऊ में ही दो दिन से रुके हुए थे। शिवपाल ने कहा कि मुझे पार्टी की बैठक में नहीं बुलाया गया है। मैं इस बैठक में शामिल होने के लिए दो दिन से इंतजार कर रहा था।

See also  कोल संकट से निजात पाने अब ये कदम उठाने जा रही है कोल इंडिया, जल्दी ही मिल सकती है बड़ी राहत

मैंने अपने दूसरे सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए लेकिन मुझे बुलाया नहीं गया। मैं सपा का विधायक हूं फिर भी नहीं बुलाया गया। पत्रकारों ने शिवपाल यादव से पूछा कि उनका अगला कदम क्या होगा तो उन्होंने कहा कि समर्थकों से विचार-विमर्श के बाद ही वह कोई फैसला करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।