Horoscope 20 October 2022 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Horoscope 20 October 2022 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-शुरुआत सफलता की ओर ले जाएगी। कोई भी व्‍यवसायिक काम करेंगे तो उसमें निश्चित सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान में निरंतर दूरी बनी हुई है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। बस भावुकता वश थोड़ी दूरी बनी रहेगी।

वृषभ-स्थिति अच्‍छी कही जाएगी। कोई समस्‍या नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यवसायिक स्‍तर पर नई शुरुआत दिख रही है। बस अभी पूंजी निवेश आपको नहीं करना चाहिए। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन-सितारों की तरह चमकते रहेंगे। बड़ी अच्‍छी स्थिति है आपकी। भरपूर ऊर्जा का संचार हो रहा है। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग है। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी पहले से बेहतर चल रही है।

See also  Horoscope 15 July 2024 : इन राशि वालों के करियर में होंगे कई बड़े बदलाव, पढ़ें अपना राशिफल

कर्क-ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस करेंगे। मन भी चिंतित रहेगा। हालांकि किसी तरह की कोई समस्‍या नहीं है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक स्थिति भी आपकी ठीक रहेगी। खर्च की अधिकता मन परेशान करेगी।

सिंह-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्‍या-व्‍यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला-जोखिम से उबर चुके हैं। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थित अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से नई सुखद स्थिति पैदा होने लगी है।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की अच्‍छी स्थिति है। व्‍यापार भी करीब-करीब ठीक है।

धनु-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य आपका पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की बहुत अच्‍छी स्थिति है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है।

See also  Horoscope 22 March 2023 : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मकर-विरोधी परास्‍त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है।

कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें अन्‍यथा नुकसान की आशंका है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। भावनाओं से ओत-प्रोत रहेंगे। व्‍यापार सही चलेगा।

मीन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा लेकिन कलह से बचें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर
 Share