रमन सिंह को नोटिस दिए जाने पर बोले सीएम बघेल, न्यायालय का आदेश स्वागत योग्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सूरजपुर जिले के दौरे पर हैं। इसी दौरान रवानगी से पहले सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत की। सीएम भूपेश बघेल ने खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर जीत का दावा किया है। उन्होंने भारी मतदान पर खुशी जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग बढ़-चढ़ कर मतदान कर रहे हैं। परिणाम बेहतर होंगे। सरकार के कार्य और जिला बनाने के मुद्दे है।

सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस भारी बहुमत से जीत रही है। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। शाम होते-होते 80 प्रतिशत से ऊपर मतदान के आंकड़े सामने आएंगे। मेहनत करना हमारा काम है और 2023 में भी इसका परिणाम दिखेगा, जो कार्य किए जा रहे हैं उस पर परिणाम मिलेगा। कार्यकर्ता की ओर से मेहनत किया जाएगा। परिणाम जरूर हमारे पक्ष में आएंगे। आय से अधिक संपत्ति मामले पर रमन सिंह को नोटिस दिए जाने पर सीएम बघेल ने कहा कि हम लोग लगातार आरोप लगाते रहे है। न्यायालय ने जो आदेश दिया है वह स्वागत योग्य है।

See also  बिड़ला ओपन माइंड्स प्रीस्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों ने दी मोहक प्रतुति

इसके साथ ही नीति आयोग के रिपोर्ट में बिजली व्यवस्था में छग पीछे रहने पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पता नहीं यह आंकड़े किस प्रकार के हैं, भारत सरकार के आंकड़े में हमें पहले ही सम्मान मिला है। इन आंकड़ों के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। धमतरी में हाथियों की मौत पर सीएम बोले, गर्मी के दिन में महुआ का सीजन होता है और उस कारण से भी महुआ खाने के बाद मत हो जाता है और ऐसी घटना हो जाती है। लोगों से तो यही अपील है और कहा है की जीधर से हाथी गुजर रहे है। उनके घुमाओं के पहले ही हम लोग मुनादी करा देते हैं। तो लोगो को ध्यान रखना चाहिए की जीधर हाथी वहीं नहीं जाएं लापरवाही करते है लोग उससे बचना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।