UP: योगी सरकार ने किया मदरसा शिक्षक बनने के नियमों में बदलाव, अब पास करना होगी ये परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के एक बार फिर सत्ता में वापस आ गयी है। जिस के बाद से योगी सरकार फिर हर विभाग में बदलावों के साथ ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने मदरसा शिक्षकों की भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की तरह अब मदरसा शिक्षक पात्रता परीक्षा (MTET) का आयोजन होगा। अब प्रदेश के सरकारी मान्यता प्राप्त व अनुदानित मदरसों में मदरसा प्रबंधक सीधे अपने स्तर पर शिक्षकों की भर्ती नहीं कर सकेंगे।

मदरसों में शिक्षकों की भर्ती से पहले उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा लिखित होगी। मदरसा टीईटी में सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू आदि प्रक्रिया के बाद नियुक्ति होगी। इस परीक्षा को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षक परिषद कराएगा। एमटीईटी पास करने वाले अभ्यार्थी ही मदरसों में शिक्षक बन सकेंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार से अनुदानित मदरसों में शिक्षकों के पद भरने का अधिकार वहां की ही प्रबंध समिति के पास होता है और ज्यादातर प्रबंधक मदरसों में अपने रिश्तेदारों को ही तैनात कर लेते हैं।

See also  Ayodhya : दिसंबर या जनवरी में हो सकती है भगवान राम की प्रतिमा स्थापित, 7 दिन तक देशभर में मनाया जायेगा उत्सव

मदरसा शिक्षा परिषद की बैठक के बाद बताया गया था कि नए सत्र से छात्रों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा शुरू की जाएगी। इसके तहत बेसिक शिक्षा परिषद की तर्ज पर अब मदरसा बोर्ड भी 6 विषयों में परीक्षा कराएगा। वहीं, मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 14 मई से 27 मई के बीच आयोजित की जाएंगी। उधर, हाल ही में उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षा परिषद की बैठक में अहम फैसला लिया गया था। अब नए सत्र से हर मदरसे में क्लास शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाया जाएगा। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद् के रजिस्ट्रार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा अब हर मदरसा में शिक्षक की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर