बॉलीवुड के सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इन सारे एक्टर्स को पान मसाला और गुटखा को प्रमोट करना भारी पड़ गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर बेस्ड एक सोशल एक्टिविस्ट ने इन सभी स्टार्स के ऊपर मामला एफआईआर दर्ज करवाया है।

सोशल एक्टिविस्ट तमन्ना हाशमी ने रणवीर सिंह, अजय देवगन, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के खिलाफ सेक्शन 467, 468, 439 और 120B के तहत केस दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक, केस की सुनवाई 27 मई को होगी।

तमन्ना हाशमी का कहना है कि ये स्टार्स अपनी पॉपुलैरिटी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इन सभी को बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में ये लोग उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्टार्स द्वारा ऐसे ब्रांड्स को प्रमोट करने से बच्चों पर गलत असर पड़ेगा और आगे चलकर वो भी ऐसा ही करेंगे।

See also  WhatsApp Privacy Policy : यूजर्स के लिए राहत भरी खबर, कुछ ही दिनों में आने वाला है नया अपडेट, जानिए क्या हैं खास

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन पर एक बयान जारी कर उन्होंने अपना करार खत्म कर दिया था। अपने बयान में उन्होंने लिखा, ‘कमला पसंद का विज्ञापन प्रसारित होने के कुछ दिन बाद अमिताभ बच्चन ने ब्रांड से संपर्क किया और पिछले सप्ताह इस करार को खत्म करने का फैसला किया था। जब अमिताभ बच्चन इस ब्रांड से जुड़े थे, तब उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है। वहीं अक्षय कुमार ने हाल ही में एक पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन किया था। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। बढ़ता विवाद देख अक्षय ने सोशल मीडिया पर सभी से माफी मांग ली थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।