Horoscope 20 December 2022 : इन राशियों के लोग न लें कोई रिस्क, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Horoscope 20 December 2022 : इन राशियों के लोग न लें कोई रिस्क, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। उदर रोग से परेशान होंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

वृषभ-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान कर सकती है। मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। थोड़ा नकारात्‍मक वातावरण बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब सही चलेगा।

मिथुन-धन का आवक अचानक बढ़ सकता है लेकिन स्रोत पर ध्‍यान दें। मन थोड़ा भ्रामक समाचार से परेशान रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

See also  Horoscope 4 January 2024 : इन राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का हाल

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। मन परेशान रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कोई रिस्‍क न लें। कोर्ट-कचहरी में अपमानित होने का भय है।

सिंह-यात्रा में कष्‍ट संभव है। अपमानित होने का भय दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी चीजें ठीक चलेंगी।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। चोट लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

तुला-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। प्रेमी-प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। थोड़ा सा डिस्‍टर्बिंग समय ये कहा जाएगा। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा।

वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट लग सकती है। ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति सुखद है। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

धनु-मन परेशान रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत खराब है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलते रहेंगे।

See also  Eclipse 2026 : नए साल की शुरुआत में 2 बड़े ग्रहण! जानें कब दिखेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, भारत में क्या होगा असर ?

मकर-गृहकलह का संकेत है। घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम, संतान, व्‍यापार और स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है।

कुंभ-पराक्रम रंग लाएगा लेकिन किसी गलत व्‍यक्ति की सहायता से व्‍यापार की शुरुआत न करें। आगे चलकर दिक्‍कत हो सकती है। नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम रहेगा।

मीन-गंदी भाषा के प्रयोग के चलते आपस में तनाव हो सकता है। कौटुम्बिक सुख में बाधा है। पूंजी निवेश बिल्‍कुल न करें। घाटा लग सकता है। किसी को रुपए-पैसे न दें, लौटकर नहीं आएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर