अपनी ही सरकार पर भड़के सुब्रमण्यम स्वामी ने आमित शाह से मंगा इस्तीफा

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में हिन्दूओं पर लगातार हो रहे आतंकी हमले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार पर भड़के और आमिल शाह पर जम्मू -कश्मीर में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए असफल बताया। सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की।

स्वामी ने एक ट्वीट में कहा कि  जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन है और वहां प्रतिदिन एक कश्मीरी हिन्दू की हत्या की जा रही है, ऐसे में जरूरी है कि अमित शाह से इस्तीफे की मांग की जाए। उन्हें गृह के स्थान पर खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है क्योंकि वह आजकल क्रिकेट में ज्यादा रुचि ले रहे हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को सुबह जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बैंक की एक शाखा में राजस्थान निवासी मैनेजर की गोली माकर हत्या कर दी गयी। इससे दो दिन पहले घाटी में आतंकवादियों ने इसी जिले में 36 वर्षीय शिक्षिका रजनी बाला की उनके स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

See also  TRP Breaking- झीरम घाटी कांड में सुपारी किलिंग की शंका, हाईकोर्ट में स्वतंत्र गवाह ने कहा आबकारी मंत्री कवासी लखमा की भूमिका की हो जांच

आंतकवादियों का हाल के दिनों में लोगों की चुनकर हत्या किए जाने का सिलसिला बढ़ गया है। इससे घाटी में प्रधानमंत्री के विशेष पुनर्वास पैकेज के तहत नियुक्त किए गए कश्मीरी पंडित कर्मचारियों और दूसरे राज्यों के यहां पदस्थ हिन्दू कर्मचारियों में दहशत व्याप्त है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।