भगवंत मान
भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फर्जी डिग्री पर सरकारी नौकरी करने वालों के खिलाफ सख्त हो गए हैं और बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी में हैं। प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, ड्रग्स के साथ ही विभिन्न मामलों पर लगाम लगाने में कोई पंजाब सरकार कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब की जनता का एक-एक टैक्स जनता के खाते में जाएगा। भगवंत मान ने ट्वीट में कहा कि मेरे सामने ऐसे कई मामले आए हैं जहां बहुत प्रभावशाली और राजनीतिक लोगों के रिश्तेदारों ने फर्जी डिग्री के साथ सरकारी नौकरी ली है।

मान ने ट्विटर पर लिखा कि कई मामले मेरे संज्ञान में आए हैं कि बहुत प्रभावशाली और राजनीतिक लोगों के रिश्तेदारों ने फर्जी डिग्री के साथ सरकारी नौकरी ली है। जल्दी ही पंजाब के लोगों के टैक्स के एक-एक पैसे का हिसाब लोगों के सामने लाएंगे। स्पष्ट है कि जल्द इस मामले में सरकार पर्दाफाश कर सकती है।

See also  मशहूर जगन्नाथ मंदिर की रथ यात्रा पर SC की रोक, 23 जून को होना था आयोजन

बता दें कि मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया है। पंजाब में विधानसभा में हुई भर्ती की भी मान सरकार जांच करवा रही है। पंजाब के खनन मंत्री हरजोत बैंस ने चुनाव से पहले इसमें घपला बताया था। बैंस ने कहा था कि कांग्रेस सरकार ने अपने और अपने कर्मचारियों के रिश्तेदारों को इसमें भर्ती किया है। जिसके बाद विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां ने इसकी जांच के आदेश दे दिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।