बड़ी खबरः इस राज्य के सीएम को मिली आत्मघाती विस्फोट से उड़ाने की धमकी

मुंबई. महाराष्ट्र राजनीतिक उठा-पटक के बीच केंद्र ने एकनाथ शिंदे के साथ गए शिवसेना के 15 बागी विधायकों को केंद्र सरकार ने Y प्लस सुरक्षा दी है। अब इन्हें CRPF की सिक्योरिटी मुहैया कराई गई है। इन विधायकों के घरों पर भी CRPF तैनात कर दी गई है। बता दें कि विधायकों के घरों और दफ्तरों पर शिवसैनिकों के हमलों के बाद यह फैसला लिया गया है।

इधर, अयोग्यता का नोटिस पा चुके 16 बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। वहीं शिवसेना में उठे विद्रोह को रोकने के लिए उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे ने भी मोर्चा थाम लिया है। सूत्रों के मुताबिक रश्मि ने बागी विधायकों की पत्नियों को मैसेज और बात कर उन्हें समझा रही हैं कि वे अपने पतियों को समझा लें। इधर खबर आ रही है कि देवेंद्र फडणवीस आज दिल्ली पहुंच सकते हैं। यहां आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इन विधायकों को मिली है सुरक्षा

सूत्रों के मुताबिक, जिन विधायकों को सुरक्षा गई हैं उनमें रमेश बोरनारे, मंगेश कुडालकर, संजय सिरसत, लताबाई सोनावने, प्रकाश सुरवे, सदानंद सर्नावंकर, योगेश कदम, प्रताप सरनायक, यामिनी जाधव, प्रदीप जायसवाल, संजय राठौड़, दादाजी भूसे, दिलीप लांडे, बालाजी कल्यंकर, संदीप भूमरे शामिल हैं।

See also  CBSE 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अगले वर्ष से पहले जैसे एक टर्म में होंगे एग्जाम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।