Horoscope 13 December 2022 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 13 December 2022 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्‍यथित रहेगा। सिरदर्द और नेत्रपीडा परेशान कर सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार की स्थिति भी करीब-करीब ठीक रहेगी।

वृषभ-आर्थिक मामले सुदृढ़ होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। शुभत्‍व वाला समय होगा। संतान, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है।

मिथुन-कोर्ट-कचहरी में समझौता, राजनीतिक लाभ, पिता का साथ होगा, पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा, स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की भरपूर अच्‍छी स्थिति दिख रही है।

कर्क-शुभता में वृद्ध‍ि होगी। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बहुत अच्‍छी रहेगी। प्रेम और संतान थोड़ा मध्‍यम रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर समय होगा।

See also  कल भाई दूज,जानिए चौघड़िया, क्या है तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

सिंह-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा।

कन्‍या-जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। व्‍यापारिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है।

तुला-ननिहाल पक्ष से अच्‍छे समाचार की प्राप्‍ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रिसर्च स्‍टूडेंट्स के लिए बहुत अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा रहेगा। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक-विद्यार्थियों, लिखने-पढ़ने वालों के लिए अच्‍छा समय है। लेखकों, कवियों और आर्टिस्‍ट के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की अच्‍छी स्थिति है।

धनु-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का शुभ समय है। घर में कुछ उत्‍सव होगा। खुशहाल समाचार मिलेगा। शुभ संस्‍कार की स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से उत्‍तम समय है। प्रेम और संतान मध्‍यम है।

See also  Horoscope 21 February 2024 : सूर्य की तरह इन राशियों का चमेकगा भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारें

मकर-व्‍यवसायिक सफलता का समय है। अपनों का साथ होगा। शत्रु भी मित्र बनकर आपके उद्योग-व्‍यापार में साथ देंगे। साफ्ट एनर्जी का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की अद्भुत अच्‍छी स्थिति है।

कुंभ-धन की बढ़ोत्‍तरी होगी। कुटुम्‍बीजनों की वृद्ध‍ि होगी। वाकपटुता आपकी काम करेगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की अद्भुत स्थिति है।

मीन-आपका कद बढ़ेगा। सामाजिक, आर्थिक, व्‍यवसायिक हर क्षेत्र में अद्भुत समय है। संतान आज्ञा का पालन करेगी। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। संतान में बढ़ोत्‍तरी होगी। प्रेम, संतान, व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य सब बहत बढ़िया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर