CG-Vidhan-Sabha
CG-Vidhan-Sabha

0 जनता कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने ध्यानाकर्षण सूचना के जरिये उठाया प्रदेश भर में अतिक्रमण का मामला
0 धर्मजीत, बृजमोहन अग्रवाल ने राजस्व मंत्री से मांगा कब्ज़ा रिकार्ड, भूमाफियाओं और वर्ग विशेष के कब्जे की जांच

रायपुर। विशेष संवाददाता टीआरपी
विधानसभा में ध्यानाकर्षण सुचना के दौरान भू माफिया द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जे का पुरजोर विरोध करते हुए जांच और रिकार्ड की मांग विपक्ष ने की है। प्रदेशभर समेत राजधानी में अतिक्रमण और कब्जेधारियों के मामले में शह देने का आरोप लगते हुए राजस्व रिकार्ड की मांग की। विपक्ष ने कितनी जमीन पर कब्जा हुआ इसका रिकार्ड पूछते हुए बृजमोहन ने रायपुर में संतोषी नगर , गट्टी खदान में आयातित भूमि माफिया द्वारा कब्जा कराने का भी मुद्दा उठाया। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मेरे पास नक्शा है जिसमें 100 फुट के गड्ढे को भर कर कब्जा कर लिया गया है। एक वर्ग के द्वारा यूपी बिहार से आ कर कब्जा कर लिए हैं। मेरे विधानसभा में 1000 से ज्यादा रोहिंग्या लोग आकर बस चुके है। सब कब्जे 2018 के बाद हुआ है राजस्व मंत्री ने इस मामले को दिखवा लेने की बात कही। पटवारियों के पास से रिकार्ड मांगा ले बृज अग्रवाल ने जांच की मांग की।

See also  सदन में गूँजा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का मुद्दा, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने उठाया राजस्व अभिलेखों के कंप्यूटरीकरण का मुद्दा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।