एयर इंडिया

टीआरपी डेस्क। एयर इंडिया ने अपनी भविष्य योजनाओं को लेकर एक विस्तृत योजना पेश की है, कंपनी ने इसे ‘विहान एआई’ नाम दिया है। जिसके तहत कंपनी ने अगले पांच सालों में विमान उद्योग में 30 फीसदी हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा है।

‘विहान एआई’ योजना के अंतर्गत एयर इंडिया अपना पूरा कायाकल्प करेगी। साथ ही कंपनी अपने नेटवर्क और फ्लाईट का भी विस्तार करेगी। कंपनी का जोर ग्राहक अनुभव को बेहतर करने, समय पर सेवाएं देने, सबसे अच्छे टेलेंट को कंपनी में लाने और इनोवेशन पर होगा।

पहले कर्मचारियों से लिया गया फीडबैक

एयर इंडिया ने बताया कि ‘विहान एआई’ को कंपनी ने कर्मचारियों से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार किया है। ‘विहान एआई’ के पांच मुख्य केंद्र होंगे – पहला ग्रहकों का अनुभव, ऑपरेशन में वृद्धि, इंडस्ट्री का सबसे अच्छा टेलेंट लाना, ऑपरेशन को दक्ष बनाना और लाभ हासिल करना।

एयर इंडिया के एमडी और सीईओ कैंपवेल विल्सन का कहना है कि एयर इंडिया के ऐतिहासिक कायाकल्प की शुरूआत हो चुकी है। ‘विहान एआई’ एयर इंडिया को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की एयरलाइन बनाएगा।

See also  इस हफ्ते शेयर बाजार में हुई बढ़त,जानिए किन स्टॉक्स में हुई कमाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।