केरल विधान सभा की ‘‘ पर्यावरण समिति’’ ने छत्तीसगढ़ विधान सभा का किया भ्रमण.
केरल विधान सभा की ‘‘ पर्यावरण समिति’’ ने छत्तीसगढ़ विधान सभा का किया भ्रमण.

टीआरपी डेस्क
रायपुर। केरल विधान सभा की पर्यावरण समिति छत्तीसगढ़ राज्य के अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज रायपुर पहुंची। समिति के सभापति ई.के. विजयन, एवं समिति के मान. सदस्य पी. के बसीर, श्रीमती यू. प्रतिभा, जाॅब माइकल, लिन्टो जोसेफ, के.डी. प्रसन्नन आज अपरान्ह 03.00 बजे विधान सभा सचिवालय पहुंचे तथा विधान सभा परिसर का भ्रमण किया। प्रतिनिधि मंडल ने विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा से सौजन्य भेंट भी की। दोनो पक्षों में संसदीय व्यवहारों , नियमों एवं परंपराओं को और अधिक सृदृढ़ करने पर विचार विमर्श भी हुआ।

See also  पीएम मोदी ने लांच किया जल-जीवन मिशन ऐप, कहा- जो काम सात दशक में नहीं हुआ वो दो वर्ष में कर दिखाया

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।