नई दिल्ली। DollarVsRupee: डॉलर की दहाड़ के आगे रुपया आज भी थर-थर कांप रहा है। शुरुआती कारोबार में ही डॉलर की तुलना में रुपया ऑल टाइम लो 81.47 पर आ गया। पिछले बंद भाव से यह 38 पैसा टूटा है।

DollarVsRupee: डॉलर 20 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, रुपये में आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद व्यापारियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने गिरावट को रोकने के लिए डॉलर बेचे जाने की संभावना है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा

01 जनवरी 75.43

01 फरवरी 74.39

01 मार्च 74.96

01 अप्रैल 76.21

01 मई 76.09

01 जून 77.21

01 जुलाई 77.95

01 अगस्त 79.54

क्या होगा असर

DollarVsRupee: रुपया कमजोर होने से भारत का आयात बिल बढ़ जाएगा। भारत को आयात के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। आयात पर निर्भर कंपनियों का मार्जिन कम होगा, जिसकी भरपाई दाम बढ़ाकर की जाएगी।

See also  Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हो रही बारिश, सक्रिय हुई द्रोणिका, पड़ेगा ऐसा असर

DollarVsRupee: इससे महंगाई बढ़ेगी। पेट्रोलियम उत्पाद , विदेश घूमना, विदेश से सर्विसेज लेना आदि भी महंगा हो जाएगा। रुपया कमजोर होने से विदेशी मुद्रा भंडार कमजोर होता है।खजाना खाली होगा। यह आर्थिक लिहाज से ठीक बात नहीं है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।